भारत

OMG! बीच बाजार में छिड़ा 'महादंगल', बुलानी पड़ गई JCB

jantaserishta.com
12 July 2026 10:37 AM IST
OMG! बीच बाजार में छिड़ा महादंगल, बुलानी पड़ गई JCB
x
पढ़ें पूरी खबर.
अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले में आवारा सांडों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. ताजा घटनाएं सावरकुंडला तालुका के दो गांवों से सामने आई हैं, जहां सांडों के कारण लोगों की जान पर बन आई और बाजार में अफरा-तफरी मच गई. काफी देर तक दंगल चलने के बाद जेसीबी बुलानी पड़ी. काफी मशक्कत के बाद सांडों को मौके से हटाया जा सका. इन घटनाओं का वीडियो भी सामने आया है.
पहली घटना विरडी गांव की है. यहां नाल गांव के रहने वाले मेहुल खंडेला पर एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया. हमले में युवक घायल हो गया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में सांड को युवक पर हमला करते देखा जा सकता है.
वहीं दूसरी घटना आंबरडी गांव के मुख्य बाजार में हुई. यहां शनिवार की शाम दो आवारा सांड आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई. करीब आधे घंटे तक दोनों सांड बाजार के बीचोंबीच भिड़े रहे, काफी देर तक दंगल चलता रहा. इस दौरान बाजार में मौजूद दुकानदार और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
स्थिति तब और बिगड़ गई, जब लड़ाई के बीच एक तीसरा सांड भी आ गया. तीनों सांडों के आमने-सामने आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान बाजार से गुजर रही सावरकुंडला के विधायक की कार भी रास्ते में फंस गई और काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सकी.
हालात इतने बेकाबू हो गए कि ग्रामीणों को जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी. स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों सांडों को अलग किया गया. इसके बाद बाजार में स्थिति सामान्य हो सकी. गनीमत रही कि आंबरडी गांव की इस घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अमरेली जिले में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story