भारत

CM उद्धव ठाकरे के साथ बैठक, पहुंचे अजित पवार, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
21 Jun 2022 6:40 PM IST
CM उद्धव ठाकरे के साथ बैठक, पहुंचे अजित पवार, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार के सामने खड़े हुए राजनीतिक संकट पर बातचीत करने के लिए अजित पवार सीएम उद्धव ठाकरे के घर पहुंच गए हैं. इस बैठक में उनके साथ बालासाहेब थोराट और जयंत पाटिल भी शामिल होंगे.वहीं सूरत में शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर और रवि पाठक की बागी विधायकों के साथ बातचीत खत्म हो गई है.

महाराष्ट्र के मौजूद राजनीतिक संकट को लेकर कांग्रेस के सभी विधायक शाम 7 बजे बालासाहेब थोराट के आवास पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एचके पाटिल से मिलने वाले हैं. इससे पहले थोराट सीएम उद्धव ठाकरे के साथ शाम 6:30 बजे उनके आवास पर बैठक करेंगे. वहीं कल सुबह 11 बजे कमलनाथ के साथ थोराट आवास पर फिर से बैठक होगी.
एकनाथ शिंद को विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त करने के बाद शिवसेना ने अजय चौधरी को विपक्ष का नेता चुन लिया है. इसके बाद अजय ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और इस नियुक्ति के बारे में उन्हें आधिकारिक तौर पर जानकारी दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story