भारत
मध्य प्रदेश के दो पूर्व गृह मंत्रियों की मुलाकात चर्चा में
jantaserishta.com
12 March 2024 12:08 PM IST

x
मध्य प्रदेश के दो पूर्व गृह मंत्रियों की मुलाकात चर्चा में
भोपाल: मध्य प्रदेश में इन दोनों दल बदल जोरों पर है। इसी बीच, राज्य के दो पूर्व गृह मंत्री -- भाजपा के डॉ नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह की मुलाकात हुई जिसने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है।
सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को भाजपा की नई ज्वाइनिंग समिति के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ गोविंद सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई।
इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डॉ मिश्रा शिवराज सरकार में गृहमंत्री थे, वहीं डॉ गोविंद सिंह भी दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में गृहमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इन दोनों नेताओं के दल भले ही अलग हों, मगर उनके आपसी रिश्ते जग जाहिर हैं।
इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता दल बदल रहे हैं। डॉ गोविंद सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ग्वालियर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, मगर अब तक पार्टी की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि डॉ सिंह पार्टी से खुश नहीं है। इसी बीच उनकी भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात हुई और उसके बाद से सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश राजनीतिपूर्व गृह मंत्रीMadhya PradeshMadhya Pradesh PoliticsFormer Home Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





