भारत
5 राज्यों के बड़े पुलिस अधिकारियों की बैठक, गैंगस्टर नेटवर्क खत्म करने पर चर्चा
jantaserishta.com
21 Feb 2023 3:00 PM IST

x
होगा बड़ा एक्शन.
जयपुर (आईएएनएस)| देश में संगठित अपराध/गैंगस्टर नेटवर्क के खात्मे पर चर्चा के लिए पांच राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी यहां राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बैठक कर रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। बैठक में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, के अधिकारी भाग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में इन पांच राज्यों के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजी) स्तर के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
उत्तर भारत में पनप रहे संगठित अपराध, हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारी गिरोहों और उनके नेटवर्क को खत्म करने की योजना बनाएंगे।
अधिकारियों ने कहा कि बैठक राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुरू हुई जिसमें संगठित अपराधों को रोकने के लिए एक अंतरराज्यीय योजना पर चर्चा की जा रही है।
Tagsगैंगस्टर नेटवर्कपुलिस अधिकारीराजस्थान पुलिस मुख्यालयराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसgangster networkpolice officerrajasthan police headquarterrajasthanrajasthan newsrajasthan police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





