भारत

राहुल गांधी की अगुवाई में सियासी दलों की मीटिंग शुरू, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Aug 2021 10:00 AM IST
राहुल गांधी की अगुवाई में सियासी दलों की मीटिंग शुरू, देखें वीडियो
x

संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में पेगासस जासूसी मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. कांग्रेस (Congress) की अगुवाई में कई विपक्षी पार्टियां इस मसले पर चर्चा चाहती हैं. विपक्षी एकता को मज़बूती देने के लिए इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा सियासी दलों को नाश्ते पर बुलाया गया है.

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुलावे पर विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है. इस मीटिंग में तृणमूल कांग्रेस, राजद, शिवसेना, समाजवादी पार्टी समेत अन्य कई दलों के नेता पहुंच गए हैं. संसद के मॉनसून सत्र का जो समय बचा है, उसमें सरकार पर किस तरह हमला किया जाए उसको लेकर इस मीटिंग में मंथन हो रहा है.
इस बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत कुल 17 सियासी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. इनमें RJD, SP, CPI, CPI (M), AAP, IUML, RSP, KCM, VCK समेत अन्य दल शामिल होंगे.


गौरतलब है कि हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली का दौरा किया था, जिसे 2024 से जोड़कर देखा गया और माना गया कि ममता बनर्जी खुद को प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही हैं. ममता के दिल्ली आने के बाद बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर कमान संभाली है.
हाल ही में राहुल गांधी विपक्ष की कई बैठकों में शामिल हुए हैं, इनकी अगुवाई की है और सीधे बढ़कर प्रेस से वार्ता भी की है. इसी कड़ी में मंगलवार को सियासी दलों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया गया है.
पेगासस जासूसी कांड के मसले पर सरकार बुरी तरह घिरी हुई है. इसी जासूसी कांड पर संसद चल नहीं पा रही, विपक्षी हमलावर हैं. सरकार इस मुद्दे से खुद को बचाना चाह रही है, मगर इसी वक्त बीजेपी के सहयोगी जेडीयू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वो कह दिया, जो बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाला है. नीतीश कुमार ने कहा है कि पेगासस जासूसी कांड की जांच होनी चाहिए, इससे पहले जातीय जनगणना पर भी नीतीश और तेजस्वी साथ-साथ नजर आ रहे हैं.Live TV





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story