भारत

खास होगी नीतीश कुमार और CM नवीन पटनायक की मुलाकात

Nilmani Pal
9 May 2023 3:55 AM GMT
खास होगी नीतीश कुमार और CM नवीन पटनायक की मुलाकात
x

दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ओडिशा आ रहे हैं। वह करीब 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से ही नीतीश कुमार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के लिए नवीन निवास जाएंगे। नीतीश कुमार नवीन निवास में पटनायक के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।

दोपहर 12 से 3 तक वह नवीन निवास में ही रहेंगे और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा करेंगे। इसके बाद नवीन निवास से वह सीधा एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। ‌नवीन निवास में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच क्या चर्चा होती है इस पर आज पूरे देश की नजर टिकी हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री तथा जेडीयू नेता नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। नीतीश कुमार क्यों मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने आ रहे हैं यह बात अभी तक ना ही ओडिशा सरकार और ना ही बीजू जनता दल की तरफ से स्पष्ट की गई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के विभिन्न कार्यक्रमों पर नजर डालें तो 2024 के आम चुनाव से पहले एक राष्ट्रीय गठबंधन के लिए वह प्रयास कर रहे हैं।


Next Story