भारत

BIG BREAKING: दिल्ली में NDA के बड़े नेताओं की बैठक, VIDEO

jantaserishta.com
25 Dec 2024 1:06 PM IST
BIG BREAKING: दिल्ली में NDA के बड़े नेताओं की बैठक, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए में बेहतर तालमेल और समन्वय को लेकर रणनीति तैयार होगी.
इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना से प्रताप राव जाधव, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, निषाद पार्टी से संजय निषाद, हम पार्टी से जीतन राम मांझी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल सहित एनडीए के अन्य नेता शामिल हो रहे हैं.
इस बैठक में हिस्सा लेना एनडीए की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जन सेना के नेता तुषार वेल्लापल्ली भी नड्डा के आवास पहुंचे है. कहा जा रहा है कि सबसे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और यूपी के उपचुनाव में एनडीए के भीतर बेहतर समन्वय और शानदार जीत पर बधाई दी जाएगी. इसके अलावा एक देश-एक चुनाव और आंबेडकर से जुड़े मुद्दों सहित अन्य मामलों पर एनडीए के नेता एक सुर में अपनी बात रखेंगे.
बता दें कि एनडीए की पिछली बैठक में तय हुआ था कि एनडीए के नेता महीनेंमें एक बार बैठक करेंगे लेकिन महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते बैठक नहीं हो पाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story