भारत

KKC के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बीच हुई मीटिंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ उदितराज ने संगठन विस्तार को लेकर की चर्चा

jantaserishta.com
8 Dec 2021 1:26 AM GMT
KKC के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बीच हुई मीटिंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ उदितराज ने संगठन विस्तार को लेकर की चर्चा
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डाॅ उदितराज जी की अध्यक्षता में दिल्ली केकेसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसमें दिल्ली में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी 14 जिलों के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमे भाग लिया और अपने सुझाव रखें। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ उदितराज जी के नेतृत्व में दिल्ली के सैकड़ों नए साथियों ने भी केकेसी के कार्य करने की इच्छा जताई। सभी जिलों के वाट्सएप ग्रुप बना दिया गए हैं और जिला कमेटी के स्तर पर कार्य शुरू हो गया है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ उदितराज जी ने बताया कि जिलों के बाद जल्दी राज्य स्तर पर भी एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और अब सभी जिलों की अलग-अलग मीटिंग होंगी जिसमें अलग-अलग प्रकोष्ठ के हिसाब से जिम्मेदारी तय की जाएंगी। सभी कांग्रेस विचारधारा को समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मीटिंग के दौरान कई साथियों ने लेबर कार्ड और ई शर्म कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी और असंगठित क्षेत्र को इससे होने वाले लाभ के बारें में भी बताया। असंगठित क्षेत्र के लोगों को इसके बारे में और जागरूक किया जाएगा और सभी के लेबर कार्ड बनाने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। इसमे कोई असुविधा होती है तो भी उसके समाधान के लिए कुछ साथियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
जब से डाॅ उदितराज जी ने असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस का पदभार संभाला है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है और हर मीटिंग में लगातार कामगार कांग्रेस परिवार मजबूत होता जा रहा है। जो भी नए साथी इस संगठन में जूड़ना चाहते हैं, सभी जिला कमेटियों के सदस्य ग्रुपों में जोड़ सकते हैं।









Next Story