भारत
दिल्ली सीएम और एलजी के बीच बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
jantaserishta.com
13 Jan 2023 10:52 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोनों के बीच शुक्रवार शाम एक बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होगी और दिल्ली में किसकी कितनी पावर होगी, इस पर भी बात होगी। बैठक में एमसीडी मेयर चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच बहुत लंबे समय से कोई बैठक नही हुई है। दोनों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है। दिल्ली के विकास से संबंधित लंबित परियोजनाओं और बहुत से मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा होना बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में लिखा गया था लंबे समय से दिल्ली के विकास को लेकर विभिन्न कारणों से चर्चा नहीं हुई। बदलते माहौल में बेहतर होगा कि दोनों लोग बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करें।
उपराज्यपाल की चिट्ठी के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक जवाबी पत्र लिखा। केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा और आज शुक्रवार को शाम 4 बजे अब दोनों के बीच बैठक बुलाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एमसीडी मेयर चुनाव से लेकर दिल्ली में सरकार के कामकाज के संचालन और बहुत सारे दिल्ली के विकास से संबंधित मुद्दों पर इस बैठक में बातचीत होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





