भारत

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से हुई मुलाकात, अब मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
28 May 2022 10:00 AM IST
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से हुई मुलाकात, अब मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
x

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. अजय कुमार नाम के शख्स का कहना है कि जिस महिला से उसने शादी की है वह लुटेरी दुल्हन है. जो कि लोगों से शादी करके बाद में उन्हें लूटकर फरार हो जाती है. अजय ने आरोप लगाया कि जिस महिला से उसने साल 2020 में शादी की, वह उसके घर से 12 लाख रुपए और कीमती सामान लेकर फरार हो गई है.

शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी मुलाकात इस महिला से हुई. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. पत्नी के बोलने पर अजय ने दिल्ली में बैंक से लाखों का लोन लेकर घर खरीदा. साथ ही एक छोटी सी कपड़ों की दुकान भी उसके लिए खोलकर दी. महिला ने अजय को बताया था कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है. कुछ दिन अच्छे से रहने के बाद महिला अजय से अपने तीन बच्चों को भी वहीं लाने की बात करने लगी.
अजय को उस पर थोड़ा शक हुआ तो उसने उससे पहले पति से लिए तलाक के कागजात मांगे. लेकिन महिला कोई ना कोई बहाना बनाती रही और फिर एक दिन अचानक अगस्त 2021 में वह सब कुछ लेकर वहां से फरार हो गई. अजय ने महिला के बारे में पता लगाया तो उसे पता चला कि वह एक लुटेरी दुल्हन है और उसने इस तरह कई लोगों को पहले भी शिकार बनाया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अजय ने कहा कि उसने इससे पहले भी फरीदाबाद और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की. लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. तब से वह न्याय के लिए भटक रहा है. वह इस मामले में इंसाफ चाहता है. आदर्श नगर के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि अजय की शिकायत दर्ज कर ली गई है. मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story