भारत
25 हजार KM की साइकिल यात्रा करने वाली आशा से मिले पूर्व सीएम
jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:05 PM IST

x
भोपाल: आशा मालवीय उस युवती का नाम है जिसने सुरक्षित मध्य प्रदेश का संदेश देश भर में फैलाने के लिए 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्रा की है। इस युवती से शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की।
यह मुलाकात स्टेट हैंगर पर हुई। राजगढ़ जिले की बेटी पर्वतारोही आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ समूचे देश के अलग अलग राज्यों से होकर साढ़े 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के स्टेट हैंगर में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मध्यप्रदेश की होनहार बेटी आशा को मिलवाकर उसकी उपलब्धियां बताई।
मुलाकात के दौरान आशा ने कमलनाथ को अपनी यात्रा के बारे में बताया। कमलनाथ ने आशा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी व उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ दी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से यात्रा पूरी कर आशा मालवीय भोपाल लौटी हैं। भोपाल लौटी युवती का टूरिज्म बोर्ड द्वारा सम्मान किया गया। पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के लिए जागरुकता को लेकर राजगढ़ जिले की साइकलिस्ट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय ने पिछले साल मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर साईकिल यात्रा की शुरुआत की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





