भारत

Meesho के जनरल मैनेजर ने पद से दिया इस्तीफा

Nilmani Pal
9 Jan 2026 7:07 AM IST
Meesho के जनरल मैनेजर ने पद से दिया इस्तीफा
x

दिल्ली। एक ओर जहां बीते कुछ दिनों से शेयर मार्केट (Stock Market) टूट रहा है, तो हाल ही में मार्केट डेब्यू करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर भी संभल नहीं पा रहा है. लगातार दो कारोबारी दिनों से इसमें लोअर सर्किट (Meesho Share Lower Circuit) लग रहा है. अब कंपनी को लेकर एक और झटका देने वाली खबर आई है, जिसका असर भी शेयर पर देखने को मिल सकता है. दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी वाली मीशो में जनरल मैनेजर बिजनेस मेघा अग्रवाल (Megha Agarwal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

रिपोर्ट्स में स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के हवाले से ये जानकारी शेयर की गई है कि मीशो में जनरल मैनेजर मेघा अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के शेयरों की बीते दिसंबर महीने में ही शेयर मार्केट में लिस्टिंग (Meesho Stock Market Listing) हुई थी और इसके बाद ये पहला बड़ा इस्तीफा है. मेघा के इस्तीफे के बाद अब कंपनी में यूजर ग्रोथ के हेड मिलन परतानी उनकी जिम्मेदारियों को संभालेंगे.

गौरतलब है कि Megha Agarwal ने साल 2019 में मीशो को ज्वाइन किया था और साल 2023 में उन्हें जनरल मैनेजर बिजनेस बनाया गया था. उनकी रिपोर्टिंग सीधे Meesho Founder विदित आत्रे को थी. मेघा IIT Delhi की छात्रा रही हैं और उन्होंने मीशो से पहले एटी किर्नी कंसल्टिंग (इंडिया) और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. रिपोर्ट की मानें, तो Megha Agarwal को FY2025 में 2.29 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला था.

Next Story
null