भारत
मूर्तियां बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
jantaserishta.com
22 Jun 2023 3:35 PM IST

x
देखें वीडियो.
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के उमर गार्डन कॉलोनी में स्थित मूर्तियों को बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग गुरुवार को करीब 11. 30 बजे के आसपास लगी थी। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने यह भी सुनिश्चित किया कि अंदर कोई फंसा है या नहीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मूर्तियां बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग की सूचना तुरंत निकटवर्ती थाने और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। जिसके बाद मौके पर लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी इसीलिए फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाया जा चुका है। अभी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां रुक कर यह देख रहे हैं कि कहीं आग फिर से सुलग तो नहीं सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जून गुरुवार की सुबह 11.30 बजे के करीब थाना लिसाड़ी गेट इलाके के उमर गार्डन कॉलोनी में स्थित मूर्तियां बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





