भारत
भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 April 2023 8:51 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
मेरठ (आईएएनएस)| यूपी में मिलिट्री इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना पर मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना पुलिस ने भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर मासूम युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। थाना प्रभारी (एसएचओ) नरेश कुमार ने कहा कि गिरोह के एक सदस्य को मेरठ कैंट इलाके के माल रोड सप्लाई डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया है, जो पैसों की ठगी और हेराफेरी करने के लिए खुद को मेजर के रूप में पेश करता था।
हरियाणा के पंचकूला का गणेश भट्ट (फर्जी भारतीय सेना मेजर) को मेरठ कैंट इलाके के माल रोड सप्लाई डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने इंडियन आर्मी अफसरों की यूनिफॉर्म, मोबाइल, इंडियन आर्मी का फर्जी आईकार्ड बरामद किया है।
एसएचओ ने कहा, गिरफ्तार किए गए आरोपी से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके काम करने के तौर-तरीकों और संचालन की सीमा का पता लगाया जा सके।
एसएचओ ने कहा अभियुक्त के खिलाफ थाना लालकुर्ती में आईपीसी की संबंधित धाराओं मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच की जा रही है।
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसनौकरी के नाम पर ठगीफर्जी सैन्य अधिकारीMeerutMeerut NewsMeerut Policefraud in the name of jobfake military officer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





