भारत
मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद
jantaserishta.com
1 Nov 2025 9:57 AM IST

x
मुठभेड़ में घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश मुजम्मिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ काली नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार टीम रात में इलाके में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुजम्मिल निवासी अहमद नगर, थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुजम्मिल थाना भावनपुर क्षेत्र में दर्ज डकैती के एक मामले में वांछित था। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है।
एसपी देहात आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। पकड़ा गया अपराधी क्षेत्र में सक्रिय गिरोह से जुड़ा हुआ है और कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने बरामद हथियार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार था और इसकी तलाश की जा रही है। ये इतना शातिर है कि बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिसके कारण इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसके ऊपर कई थानों में हत्या, लूट सहित कई केस दर्ज हैं। इससे पूछताछ के आधार पर पुलिस इसके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





