
x
शादी से इनकार के बाद मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
Ranchi रांची: मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक ऐनम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान आरोपी से मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और लोअर बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Next Story





