भारत

मेडिकल स्टूडेंट ATS की हिरासत में, 10/11 दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में पूछताछ जारी

Nilmani Pal
13 Nov 2025 6:31 AM IST
मेडिकल स्टूडेंट ATS की हिरासत में, 10/11 दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में पूछताछ जारी
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट केस की जांच के तहत कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट से जम्मू-कश्मीर के एक मेडिकल छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. संदिग्ध का नाम डॉ. मोहम्मद अरिफ है, जो कार्डियोलॉजी का छात्र है. सूत्रों के अनुसार, आरिफ का नाम मामले में गिरफ्तार महिला डॉ. शाहीन सईद के फोन रिकॉर्ड्स की जांच के दौरान सामने आया. दोनों के लंबे समय से संपर्क होने का संदेह है.

डॉ. आरिफ जम्मू-कश्मीर का निवासी है और कानपुर के अशोक नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहा था. यूपी ATS ने बुधवार रात उसके आवास पर छापा मारा और उसे हिरासत में लिया. वह NEET-SS 2024 बैच का छात्र है और गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (GSVM) के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट से जुड़ा है.

डॉ. शाहीन लखनऊ के कैसरबाग इलाके के कंधारी बाजार की रहने वाली है. उसके पिता शाहिद अहमद अंसारी उत्तर प्रदेश हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी थे. शाहीन के घरवालों ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी. उसने लखनऊ के लालबाग स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. यहां 10वीं और 12वीं दोनों में वह टॉपर रही. उसने CPMT (तब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा) परीक्षा पास की और प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी किया.

Next Story
null