भारत

चिकित्सा अधिकारी पर हुआ हमला, फार्मासिस्ट ने दी जान, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
9 July 2022 4:35 PM IST
चिकित्सा अधिकारी पर हुआ हमला, फार्मासिस्ट ने दी जान, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कुवंरपुर गौलापार पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहर पीकर जान दे दी। मामले में एक पक्ष थाने पहुंचा तो दूसरा मोर्चरी में है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया।

सिर में लकड़ी से वार करने पर पशु चिकित्साधिकारी लहूलुहान हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। चर्चा है कि हमले के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है।
अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मेसिस्ट है। उनका कहना है कि फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता है। इसके लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने भुवन को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी।
इससे भुवन आक्रोशित हो गया।पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 10:30 बजे वह अस्पताल पहुंची। इस बीच भुवन आक्रोशित होकर उनके कम ऑफिस में आया और हाथ में फंटी लेकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए।
जहां उनका इलाज चल रहा है। फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story