मेडिकल जांच: गिरफ्तारी के बाद का पहला वीडियो, ED दफ्तर से बाहर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को देर रात गिरफ्तार करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज उन्हें मेडिकल जांच के लिए लेकर गई है। एजेंसी ने उन्हें कल रात रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 12 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धन शोधन का यह मामला महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में कथित वसूली गिरोह से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि देशमुख (71) को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने बताया कि एजेंसी देशमुख को मंगलवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश कर उन्हें हिरासत में दिए जाने का अनुरोध करेगी।
First visuals of @NCPspeaks leader @AnilDeshmukhNCP after arrest by @dir_ed.#AnilDeshmukhArrested pic.twitter.com/3HrxmkDMTV
— Vivek Gupta News 18 (@imvivekgupta) November 2, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





