भारत

CRIME: मीडियाकर्मी की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
26 Jun 2024 11:02 AM IST
CRIME: मीडियाकर्मी की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सोशल मीडिया (यूट्यूब) से जुड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, मनियारी थाना क्षेत्र के मरीपुर गांव निवासी शिव शंकर झा अपनी बाइक से मंगलवार की देर रात घर जा रहे थे, तभी गांव के शिव मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक कर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर जय शंकर राम ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन फानन में झा को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता करने में जुटी हुई है और कहा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story