भारत

बिग ब्रेकिंग: मैकेनिक का मर्डर, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप

jantaserishta.com
13 Sept 2022 12:07 PM IST
बिग ब्रेकिंग: मैकेनिक का मर्डर, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तय समय पर टीवी रिपेयर नहीं करने पर आरोपी ने मैकेनिक को तड़ातड़ चार गोलियां मार दीं.
महू: पल भर का गुस्सा किस तरह किसी की जान ले लेता है इसका एक उदाहरण सामने आया है. मामला मध्य्प्रदेश के महू का है. यहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. इसकी वजह बेहद मामूली है. दरअसल, आर्मी का रिटायर्ड जवान अपने टेलीविजन की मरम्मत कराने एक दुकान पर गया था. तय समय पर टीवी रिपेयर नहीं करने पर आरोपी ने मैकेनिक को तड़ातड़ चार गोलियां मार दीं.
एजेंसी के मुताबिक महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कांकाने ने कहा कि आरोपी जेबी सिंह परिहार ने दुकान के मालिक पर फायरिंग कर दी. इसमें नीलेश अग्रवाल को 2 गोलियां लगीं. घायल अवस्था में नीलेश को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शशिकांत कांकाने ने बताया कि सेना के सेवानिवृत्त सिपाही जेबी सिंह परिहार ने करीब 2 महीने पहले अपना टेलीविजन नीलेश अग्रवाल को मरम्मत करने के लिए दिया था. इसके लिए वह कई बार दुकान पर गया और पता कि कब तक टीवी की मरम्मत हो जाएगी.
पुलिस के मुताबिक जेबी सिंह परिहार ने सोमवार को फिर से नीलेश अग्रवाल को फोन किया. इस दौरान दोनों की तीखी नोंकझोंक हो गई है. इसके बाद आरोपी जेबी सिंह परिहार नीलेश की दुकान पर करीब तीन बजे के आसपास पहुंचा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से 4 राउंड फायर किए. दो गोलियां नीलेश को लगीं. इसमें एक गोली नीलेश की आंख के पास लगी. आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story