भारत

मैकेनिक हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शूटर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार

jantaserishta.com
26 Sept 2026 8:25 AM IST
मैकेनिक हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शूटर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार
x
जानें पूरा मामला.
हरिद्वार: उत्तराखंड के मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि मैकेनिक हैप्पी की सरेआम हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, शुक्रवार देर रात पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचना मिली। देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया। तभी आरोपियों की तरफ से पुलिस पर गोली चलाई गई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक अपराधी के पैर में लगी। इसी बीच में दूसरा आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने घायल आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी शूटर मुदस्सिर के रूप में हुई।
14 सितंबर को बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह में दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी पर हमला हुआ था। उसे दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे।
गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जांच के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किए गए। इसी कड़ी में देर रात पुलिस को आरोपियों की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story