भारत
मीट कारोबारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
jantaserishta.com
7 July 2026 8:55 AM IST

x
जांच जारी.
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार बाजार में एक मीट व्यवसायी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी रईस अहमद को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों, VHP और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि रविवार शाम आरोपी ने कथित रूप से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया. काफी देर तक लड़की के बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. ऐसे में जैसे ही लोग दुकान की ओर पहुंचे, आरोपी ने दरवाजा खोलकर नाबालिग को बाहर भेज दिया. इसके बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से जाखणीधार बाजार में मीट की दुकान चला रहा था. घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाजार में प्रदर्शन किया.
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी पर नाबालिग को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया. साथ ही गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण और कठोर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
पुलिस का कहना है कि मामले में नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





