भारत

डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय

Shantanu Roy
17 Oct 2026 10:29 PM IST
डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय
x
Ani. आनी। डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन खरीदारी और दूरसंचार सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद की ओर से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के तत्वावधान में 16 को राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर आनी में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा उपभोक्ता शिकायत
निवारण व्यवस्था
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आनी के एसडीएम लक्ष्मण कनेत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए परिषद के गठन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि परिषद की स्थापना 27 नवंबर, 1998 को प्रदेश के उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शोषण से बचाने के उद्देश्य से की गई थी। इसके अतिरिक्त जोगेंद्र कंवर ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खातेए एटीएम, ओटीपी और अन्य निजी वित्तीय जानकारियां साझा न करें।
Next Story