भारत
मैं और भूपेश बघेल दोनों ओबीसी हैं और कांग्रेस ने हमें सीएम बनाया है: अशोक गहलोत
jantaserishta.com
26 March 2023 5:15 PM IST

x
फाइल फोटो
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा कि वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं।
उन्होंने राजघाट पर कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' कार्यक्रम में कहा, मैं माली सैनी समुदाय से हूं.. और विधानसभा में (समुदाय से) सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं, लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।
गुजरात की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को उनकी इस टिप्पणी पर कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराए जाने के बाद से, भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें 'कायर' कहा और ये भी कहा कि वो 'एक आदमी को बचाने के लिए सत्ता के पीछे छिपे हैं'।
Tagsओबीसी समुदायओबीसीमुख्यमंत्री अशोक गहलोतअशोक गहलोतभूपेश बघेलOBC CommunityOBCChief Minister Ashok GehlotAshok GehlotBhupesh Baghel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





