MCD के अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, पकड़े गए रंगे हाथ

नई दिल्लीः स्पा के लिए हेल्थ ट्रेड लाइसेंस देने के नाम पर मालिक से रिश्वत लेते हुए एक इंस्पेक्टर को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित से लाइसेंस के लिए 1.75 लाख रुपये की मांग की गई थी. नॉर्थ एमसीडी में तैनात आरोपी इंस्पेक्टर जब 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए पहुंचा, तो भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ पीओसी एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





