भारत

MCD के कूड़ा ट्रक में लगी आग, फ्लाईओवर के पास मचा हड़कंप: देखे Video

SHIDDHANT
18 May 2026 8:48 PM IST
MCD के कूड़ा ट्रक में लगी आग, फ्लाईओवर के पास मचा हड़कंप: देखे Video
x
फायर
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम (MCD) के एक कूड़ा ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और आसपास मौजूद लोगों को दूर हटने के लिए कहा। देखते ही देखते आग ने ट्रक के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कूड़े में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। घटना के दौरान फ्लाईओवर के आसपास वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई।
Next Story