भारत

एमसीडी चुनाव परिणाम: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

jantaserishta.com
7 Dec 2022 9:00 AM IST
एमसीडी चुनाव परिणाम: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। कुल 68 पर्यवेक्षक मतगणना पर नजर रख रहे हैं और विभिन्न मतगणना केंद्रों पर करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
चुनाव कार्यालय ने ईवीएम खराब होने की किसी भी तरह की शिकायत आने पर तकनीकी मुद्दों को देखने के लिए इंजीनियरों को तैनात किया है।
कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। एग्जिट पोल ने आप की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई है।
एमसीडी के चुनाव परिणामों की घोषणा की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आप के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने कहा था कि, दिल्ली की जनता भाजपा के झूठ, साजिश और बेईमानी को खारिज करेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और काम पर आधारित राजनीति को चुनेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story