
x
गोलियों की आवाज़ और चीख-पुकार से गूंज उठा
Jhansi झांसी। रविवार दोपहर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दिनदहाड़े MBA छात्रा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह वारदात नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई, जिसने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल है, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के अनुसार, झांसी की रहने वाली MBA छात्रा कृतिका चौबे यूनिवर्सिटी गेट से बाहर निकल रही थी, तभी ललितपुर निवासी मनीष साहू बाइक से वहां पहुंचा। दोनों के बीच सड़क पर कुछ देर तक तीखी बहस हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, देखते ही देखते मनीष ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और सीधे छात्रा के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही कृतिका जमीन पर गिर गई। इसके बाद मनीष ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
कुछ ही क्षणों में सड़क पर भगदड़ मच गई। छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे और पूरा इलाका गोलियों की आवाज़ और चीख-पुकार से गूंज उठा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृतिका की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल टीम के अनुसार, गोली कृतिका के सीने से होकर कंधे की हड्डी के पास फंस गई और उसका कुछ हिस्सा रीढ़ की हड्डी में अटका हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि अगले 48 घंटे उसके लिए बेहद नाजुक हैं। गोली स्पाइन में फंसी होने के कारण फिलहाल उसके पैर काम नहीं कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही SSP बीबीजी टीएस मूर्ति और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। मनीष लगातार कृतिका से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने दूरी बना ली थी। SSP मूर्ति ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी साक्ष्य जुटा रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत और मातम का माहौल है।
Tagsझांसी शूटआउटबुंदेलखंड यूनिवर्सिटीMBA छात्रा कृतिका चौबेमनीष साहूप्रेम प्रसंगआत्महत्यागोलीकांडनवाबाद थानाझांसी न्यूजललितपुर निवासीपुलिस जांचSSP बीबीजी टीएस मूर्तिफॉरेंसिक टीममेडिकल कॉलेज झांसीक्राइम स्टोरीयूपी अपराध समाचाररीढ़ में गोली फंसीछात्रा की हालत गंभीरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





