भारत

ढाबे पर एमबीए के छात्र पर हमला, 6-7 राउंड फायरिंग भी

jantaserishta.com
12 Feb 2023 10:18 AM IST
ढाबे पर एमबीए के छात्र पर हमला, 6-7 राउंड फायरिंग भी
x
इलाके में हड़कंप.
लखनऊ (आईएएनएस)| युवकों के एक समूह ने ढाबे पर खाना खा रहे एमबीए के एक छात्र पर हमला कर दिया। घटना गुडंबा पुलिस क्षेत्र की है। यह घटना 8 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना शनिवार शाम को दी गई। पीड़ित छात्र की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के निवासी आबिद के रूप में हुई। वह एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा है।
आबिद और उसका दोस्त साजिद प्रधान धर्म कांटा के पास एक ढाबे पर खाना खा कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी सिद्धार्थ सिंह अपने 6-7 सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और आबिद की पिटाई शुरू कर दी।
आबिद ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने के इरादे से ढाबे के अंदर 6-7 राउंड फायरिंग की। उसनपे टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हाथापाई में उसका आईफोन और सोने की एक चेन भी कहीं गिर गई।
आबिद ने पुलिस को बताया कि पहले सिद्धार्थ के साथ उसकी कहासुनी हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story