पशुओं के मुद्दे को लेकर महापौर निवास का घेराव, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों के बीच हुई झड़प

पानीपत. पानीपत की सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने मेयर आवास का घेराव किया. हालांकि, आप कार्यकर्ताओं को मेयर आवास तक पहुंचने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जैसे ही मेयर की आवासीय कॉलोनी के नजदीक पहुंचे तो कॉलोनी के सुरक्षा गार्डों ने मुख्य द्वार बंद कर दिया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों के बीच अंदर आने को लेकर झड़प भी हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





