भारत

मेयर की हत्या: बाइक सवार हमलावरों ने सीने में गोली मारकर की हत्या

Deepa Sahu
29 July 2021 11:24 PM IST
मेयर की हत्या:  बाइक सवार हमलावरों ने सीने में गोली मारकर की हत्या
x
मेयर की हत्या

कटिहार में गुरुवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की रात बाइक सवार हमलावरों ने बेहद पास से उनके सीने में गोलियां मारी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है। वारदात को उनके वार्ड संतोषी कालोनी में ही अंजाम दिया गया।

बताया जाता है कि बाइक से पहुंचे चार हमलावरों ने उनके पास आकर घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। इनमें तीन गोली उनके सीने में लगी और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। उनके गिरते ही हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
तत्काल नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कराई गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल मेयर को तत्काल कटिहार मेडिकल कालेज लाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीने में तीन गोलियां लगने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। फिलहाल पुलिस कुछ बोल नहीं रही है। घटना के कारणों समेत अन्य मामलों की पड़ताल हो रही है।
डीएम उदयन मिश्रा के अनुसार मंदिर जाते समय उन पर हमला हुआ है। उनको बॉडीगार्ड भी मिला था। वह उनके साथ नहीं था। किन परिस्थितियों में वारदात हुई यह पता कराया जा रहा है। चर्चा है कि मेयर शिवराज पासवान किसी व्यक्ति के मामले के निपटारे के लिए पंचायत करके घर लौट रहे थे।.इसी बीच अज्ञात बदमाशों के द्वारा उन पर गोलीबारी की गई। घटना के बाद पूरे संतोषी चौक मोहल्ला और ड्राइवर टोला में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।


Next Story