भारत

महापौर का फैसला, मीट की बिक्री पर लगाई रोक

jantaserishta.com
4 April 2022 8:07 PM IST
महापौर का फैसला, मीट की बिक्री पर लगाई रोक
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्लीः नवरात्रि को लेकर कई जगहों पर मीट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. अब दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने भी मीट बैन को लेकर आदेश जारी किया है. दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने संबंधित अधिकारियों को नवरात्रि तक मीट की दुकानों को बंद रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

खुले में नहीं बेच सकेंगे मीट
दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने सोमवार को कहा कि नवरात्रि के दौरान महानगर में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दिनों में लोग प्याज तक खाने की थाली से दूर रखते हैं. ऐसे में उनकी आस्था को देखते हुए मीट की दुकानों को बंद रखना उचित होगा.
'मंदिर के रास्ते पर नहीं खुली होनी चाहिए मीट की दुकानें'
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दिनों में लोग हर रोज मंदिर जाते हैं. ऐसे में मंदिर के रास्ते में आने वाली मीट की दुकानों को भी खोलना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास साफ-सफाई रखना भी जरूरी है.
यूपी में मांस की बिक्री पर रोक नहीं
वहीं नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मांस की दुकानें बंद किए जाने की खबरें सामने आई थी. इस बीच प्रदेश सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मीट की बिक्री को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. जिन जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं, उनसे पूछें कि ये आदेश कहां से आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story