भारत

चर्चा में मेयर प्रमिला पांडेय

jantaserishta.com
2 Jun 2022 4:54 PM IST
चर्चा में मेयर प्रमिला पांडेय
x

कानपुर: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद पर विवाद के बीच कानपुर में मेयर प्रमिला पांडेय ने मंदिरों को मुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया है. उन्होंने बुधवार को शहर के दो मंदिरों पर कई वर्षों से बंद तालों को अपने हाथों से तोड़कर मुक्त कराया. इस दौरान उनके साथ पुलिस प्रशासन मौजूद रहा.

दरअसल कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने शहर में नगर निगम अधिकारियों से सर्वे कराकर 196 ऐसे मंदिरों की लिस्ट बनाई है, जिस पर वर्षों से लोग कब्जा किए हैं. इस लिस्ट को लेकर वह मंदिरों को मुक्त कराने के लिए खुद सड़क पर उतर गई हैं. उन्होंने भारी पुलिस फ़ोर्स लेकर कानपुर में बुधवार को इस अभियान की शुरुआत कर दी.
इसके लिए मेयर प्रमिला पांडेय पहले कर्नल गंज इलाके की इंदिरा नगर मार्किट पहुंची. यहां उन्होंने दो मंदिरों पर वर्षों से बंद ताले को देखा तो आगबबूला हो गईं. उन्होंने लक्ष्मी धर मंदिर के ट्रस्टी से ताले की चाभी मांगी लेकिन जब चाभी नहीं मिली तो मेयर ने अपने हाथों में ईंट उठाकर खुद ताले को तोड़ना शुरू कर दिया.
वर्षों से बंद ताले पर इतनी जंग लगी थी कि ताला आसानी से टूटा भी नहीं. ये मंदिर लक्ष्मी धर ट्रस्ट द्वारा बनवाया गया था, जिसके ट्रस्टी हर दयाल अग्रवाल और प्रभु दयाल अग्रवाल हैं, लेकिन मंदिर में इनके ही लोगों ने ताला डाल रखा था. हैरानी ये है कि मंदिर के अंदर से भगवान शिव का शिवलिंग ही गायब था.
इसी तरह कर्नल गंज इलाके के राधा माधव मंदिर के बाहर बिरयानी की दुकान लगाने की सूचना पर मेयर पहुंची तो दुकान वाला दुकान बंद करके भाग गया. मेयर प्रमिला पांडेय ने सीओ त्रिपुरारी पांडे को तुरंत मंदिर के पास से बिरयानी की दुकान हटवाने के निर्देश दिए. बुधवार को मेयर ने शहर के डेढ़ दर्जन मंदिरों का निरीक्षण किया.
इस दौरान एसीपी त्रिपुरारी पांडे का कहना है मंदिरों का मालिकाना हक़ ट्रस्ट का होता है. ऐसे में मेयर के साथ पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी है, अधिकारियों का निर्देश है कि मंदिरों पर अवैध कब्जे हटाए ही जाएंगे, नगर निगम ने जो लिस्ट दी है उसके अनुसार नगर निगम की टीम के साथ पुलिस जाती है.
वहीं मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि एक मंदिर में मूर्तियां गायब मिली है. एक मंदिर के ऊपर कई किरायेदार रहते मिले. मैंने शंकर भगवान के मंदिर ताला तोड़ा देखा, वहां शिवलिंग नहीं था. तंज कसते हुए मेयर ने कहा कि मुस्लिम इलाके में मदिरों से मूर्तियां तो गायब नहीं हुई, लेकिन हिन्दू इलाके में तो लोगों ने मूर्ति ही गायब कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story