भारत

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच रोचक होगा मेयर चुनाव

jantaserishta.com
27 Dec 2022 5:07 PM IST
बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच रोचक होगा मेयर चुनाव
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने भी आज अपना नामांकन पत्र भर दिया है। अब आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय से सीधी टक्कर बीजेपी की रेखा गुप्ता की है। आपको बताते हैं कि कौन है रेखा गुप्ता जिस पर बीजेपी ने अपना भरोसा जताते हुए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी को मैदान में उतारा है। दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को टक्कर देने के लिए रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया है। एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव हारने के बाद मेयर पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने क्यों खेला है रेखा गुप्ता पर दांव आइए जानते हैं कौन है रेखा गुप्ता?
दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से स्नातक रेखा गुप्ता अपने छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं और संघ से जुड़ी रही हैं। रेखा अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में लगातार अभी तक सक्रिय हैं। रेखा गुप्ता वर्तमान समय में शालीमार बाग से पार्षद हैं। रेखा तीसरी बार पार्षद बनी हैं। वो साउथ दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी है। रेखा के बारे में यह भी बताया जाता है रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी भी रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रेखा गुप्ता के दिल्ली नगर निगम के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। और इसके अलावा रेखा गुप्ता की कट्टर भाजपाई और संघी छवि ने भी उन्हें मेयर पद के उम्मीदवार होने के लिए काफी मदद की है।
आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मजेदार होगा नगर निगम मेयर चुनाव का मुकाबला:
आप को बता दें कि आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय पहली बार पार्षद बनी हैं, जबकि बीजेपी की मेयर पद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली नगर निगम का अच्छा अनुभव है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी रह चुकी हैं। बीजेपी की रेखा गुप्ता भी ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा रेखा गुप्ता संघी और कट्टर भाजपाई छवि वाली बीजेपी की नेता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story