भारत

मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब- कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए

jantaserishta.com
10 April 2022 11:14 AM IST
मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब- कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए
x

लखनऊ: बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मायावती को लेकर कहा था कि उन्होंने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं. अब उन्होंने कहा कि वह अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे. हम पर कटाक्ष कर रहे हैं.

मायावती ने कहा रविववार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि मैंने जवाब नहीं दिया, यह बात गलत है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए.
हमारी पार्टी का काम करने का तरीका अलग है. चुनाव के बाद हर विपक्षी पार्टी द्वारा नतीजे पर समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल अभी खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे जैसा हो गया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस के बीएसपी पर कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोचना और समझना चाहिए. साथ ही कहा कि बीजेपी से लोहा लेने के मामले में उसका खुद का क्या रिकॉर्ड रहा है, यह कांग्रेस को देख लेना चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story