भारत

जन्मदिन के मौके पर मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- इस बार BSP सत्ता में आएगी

jantaserishta.com
15 Jan 2022 11:34 AM IST
जन्मदिन के मौके पर मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- इस बार BSP सत्ता में आएगी
x

लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मायावती ने कहा कि बीएसपी इस बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी आएगी. अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि लोग बीएसपी के पिछले कामकाज के आधार पर वोट देंगे और सत्ता में लाएंगे.

मायावती ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में केंद्र और राज्य की सरकारों ने साम-दाम-दंड भेद की नीति की जरिए बीएसपी की मुहिम की कमजोर करने की कोशिश की है. लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है. उन्होंने कहा कि उनके बारे में ये कहा जा रहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी, जबकि हमारे संविधान में प्रावधान है कि विधान परिषद या राज्यसभा का सदस्य बिना चुनाव लड़े बन सकता है और इस आधार पर वह प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री भी बन सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story