भारत

मायावती के भतीजे को मिली Y कैटेगिरी की सुरक्षा

Shantanu Roy
1 March 2024 1:46 PM GMT
मायावती के भतीजे को मिली Y कैटेगिरी की सुरक्षा
x
बड़ी खबर
लखनऊ। केंद्र सरकार ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इस समय सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटी हैं। बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। न केवल मायावती बल्कि उनके 28 साल के भतीजे आकाश आनंद भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब केंद्र सरकार ने आकाश को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बता दें कि दिसंबर, 2023 में ही मायावती ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर अपने भतीजे आकाश आनंद का नाम घोषित कर दिया था। चुनाव से पहले उनके इस निर्णय ने न केवल उत्तर प्रदेश की राजनीति में बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मचा दी थी।
बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा़ जेड प्लस और वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देश के कुछ ही VIP और VVIP और दी जाती है। केंद्र सरकार का गृह मंत्रालय ये सुरक्षा उन्हीं लोगों प्रदान करता है। जिनकी जान को किसी तरह का खतरा होता है। यहां बता दें कि हमारे देश में आमतौर पर पांच तरह की वीवीआईपी सुरक्षा दी जाती हैं जिसमें Z+, Z, Y+, Y और X की सुरक्षा शामिल है। हालांकि, मायावती के भतीजे आकाश आनंद को Y+ की सुरक्षा दिए जाने पर राजनीतिक गलियारों में अब इसकी चर्चा भी शरू हो गई है।
वाई प्लस में कितने गॉर्ड होते हैं?
माना जाता है कि जेड सिक्योरिटी के Y+ सिक्योरिटी आती है। इस सुरक्षा घेरे में वीआईपी की सुरक्षा के लिए 11 सुरक्षाकर्मी हर समय तैनात रहते हैं। इन 11 लोगों की टीम में 1 या 2 कमांडो होते हैं और 2 पीएसओ शामिल होता है। इसके अलावा सुरक्षा घेरे में कई पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं।
आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश ने लंदन के एक फेमस काॅलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। वहां से पढ़ाई के बाद, साल 2017 में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी। खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को विधानसभा चुनाव के दौरान जनता के सामने पेश किया था। जिसके बाद 2023 में उन्होंने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी आकाश आनंद पार्टी के स्टार प्रचारक के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन की भूमिका में रहेंगे।
Next Story