भारत

मायावती का बयान: बताई 'राष्ट्रपति' वाली कहानी, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
27 March 2022 5:47 PM IST
मायावती का बयान: बताई राष्ट्रपति वाली कहानी, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
x

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी की बड़ी जीत के बीच मायावती ने कहा है कि आरएसएस ने हमारे लोगों के बीच प्रचार करवाया था कि बीएसपी की सरकार नहीं बनने पर बहनजी को राष्ट्रपति बना दिया जाएगा, इसलिए आपको बीजेपी को सत्ता में आने देना चाहिए. मायावती के बयान के मुताबिक मेरे लिए देश का राष्ट्रपति बनना तो बहुत दूर की बात है बल्कि इस बारे में मैं कभी सपने तक में भी सोच नहीं सकती हूं. हालांकि इनको यह मालूम है कि बहुत पहले ही कांशीराम जी ने इनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था और मैं तो उनके पदचिह्नों पर चलने वाली मजबूत शिष्या हूं. मायावती का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब इसी साल देश के राष्ट्रपति का चुनाव होना है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भरोसा है कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनके चुने हुए व्यक्ति को ही बहुमत मिलेगा, लेकिन हाल ही में यूपी, उत्तराखंड और बाकी राज्यों के चुनाव से समीकरण थोड़ा बदल गए हैं. जिनके बाद अब बीजेपी को अपने पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए बाहरी दलों का सहारा लेना पड़ सकता है.
25 मार्च को ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण हुआ है. सीएम योगी के मंत्रिमंडल में 25 मार्च को 52 मंत्रियों ने शपथ ली. उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. योगी सरकार 2.0 में बीजेपी ने जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है. यूपी कैबिनेट में इस बार जाट समाज से 8 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि 8 मंत्री ब्राह्मण समुदाय से हैं, जबकि 8 मंत्री अनुसूचित जाति से हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story