भारत
मायावती का हमला, कहा अब अपनी हार के लिए क्या बहाना बनाएगी सपा
jantaserishta.com
7 Nov 2022 2:42 PM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा पर हमला बोला और कहा कि अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चा में है। बीएसपी जब अधिकांशत: उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी?
उन्होंने आगे कहा कि अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में, आजमगढ़ की तरह ही, सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुन: जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, यह पुन: साबित होगा।
ज्ञात हो कि यूपी के लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ से भाजपा विधायक अरविद गिरी के दिवंगत होने के बाद खाली हुई इस सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इस सीट पर काउंटिंग के दौरान पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी थी। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार अमन गिरि ने 34,298 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। अंतिम व 32वां राउंड पूरा होने के बाद भाजपा के अमन गिरि को 1,24,810 और सपा के विनय तिवारी 90512 मत मिले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





