भारत

बाढ़ के हालात पर मायावती चिंतित, कहा- सरकार पीड़ितों की करे मदद

jantaserishta.com
11 July 2023 10:52 AM IST
बाढ़ के हालात पर मायावती चिंतित, कहा- सरकार पीड़ितों की करे मदद
x
लखनऊ: पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है। कई इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने चिंता जताई कहा सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करे।
बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को कहा कि "यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है। काफी जान-माल व पशुधन की हानि हुई है। शहरों का बुरा हाल है, किन्तु ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने व फसल की व्यापक बर्बादी आदि के कारण हालात काफी गंभीर व चिन्ताजनक है।"
उन्होंने आगे कहा कि "ऐसे विकट हालात में सभी सम्बंधित राज्य सरकारें पीड़ित परिवार वालों की हर प्रकार से मदद के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभायें। केन्द्र की सरकार को भी आकलनों व बैठकों आदि से आगे बढ़कर राज्यों की मदद के लिए तत्काल आगे आना ज़रूरी, बीएसपी की यह माँग।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story