
x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद बसपा प्रमुख मायावती इसकी समीक्षा व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए गुरुवार को एक बैठक करने जा रही हैं। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि यूपी में सत्ताधारी पार्टी की जनविरोधी नीतियों, गलत कार्यकलापों, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग, द्वेषपूर्ण, दमनकारी व्यवहार एवं धर्म का राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए घातक है।
गौरतलब हो कि नगर निकायों के चुनाव में मिली हार के बाद मायावती ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि 'यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब भाजपा को जरूर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बसपा पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिया। मायावती ने कहा, अगर यह चुनाव फ्री एण्ड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





