भारत

मायावती कल पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

jantaserishta.com
29 Dec 2022 5:47 PM IST
मायावती कल पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक
x
लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के मंडल समन्वयक, सेक्टर समन्वयक, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व अखिल भारतीय पिछड़ा व अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में 2023 में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
बसपा सूत्रों के मुताबिक मायावती शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की पार्टी की योजना पर भी नेताओं को निर्देश दे सकती हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 5 दिसंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण दिए बगैर निकाय चुनाव कराने के लिए कहा था।
मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'अदालत का आदेश भाजपा सरकार की ओबीसी विरोधी और आरक्षण विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।'
वह पार्टी कार्यकर्ताओं से 15 जनवरी को अपना 67वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने के लिए भी कहेंगी।
बीएसपी के एक नेता ने कहा कि बसपा अध्यक्ष अपने 'ए ट्रैवलॉग ऑफ माई स्ट्रगल राइडेड लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट' के 18वें संस्करण के साथ-साथ पार्टी के एक मिशनरी कैलेंडर का भी विमोचन करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story