भारत

मायावती का कांग्रेस पर निशाना, भाजपा और बीआरएस पर भी उठाए सवाल

jantaserishta.com
1 Jun 2023 11:54 AM IST
मायावती का कांग्रेस पर निशाना, भाजपा और बीआरएस पर भी उठाए सवाल
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवाती ने राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा की गई घोषणा को चुनावी छलावा बताया है। साथ ही मध्य प्रदेश भाजपा व तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि "राजस्थान में विधानसभा आमचुनाव के नजदीक अब वहां की कांग्रेस सरकार द्वारा 500 रूपए में रसोई गैस व 100 यूनिट फ्री बिजली देने आदि की घोषणा स्पष्टत: चुनावी छलावा नहीं तो और क्या? जबकि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इनको ये कार्य सरकार बनने के प्रारंभ में पांच साल पहले कर देना चाहिए था।"
उन्होंने आगे लिखा कि "राजस्थान की तरह ही जनहित व जनकल्याण कार्यों में विफल रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस, मध्य प्रदेश की भाजपा व तेलंगाना की बीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव के नजदीक अपनी सरकार को बचाने हेतु अनेकों प्रलोभनों व भ्रामक विज्ञापनों आदि के छलावे का सहारा ले रही हैं जबकि जनता इनसे ऊब चुकी है।"
बसपा मुखिया मायावती ने लिखा कि उपरोक्त चारों राज्यों की जनता ने इन पार्टियों की सरकार को, चुनावी वादे के मुताबिक, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि दूर करने एवं राज्य का अपेक्षित विकास करने का भरपूर मौका दिया, किन्तु इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के हित की अनदेखी की व उनके साथ विश्वासघात किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story