भारत
मायावती बोली प्रदेश में सड़के बदहाल, हर रोज लोग हो रहे हादसों का शिकार
jantaserishta.com
12 Oct 2022 2:05 PM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर सूबे को गड्ढा-मुक्त बनाने के दावे को खोखला करार देते हुए निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में सड़कें बदहाल हैं और हर रोज लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, नए एक्सप्रेसवे के लगातार धंसने-दरकने, लखनऊ-उन्नाव की भी 50 किमी सड़क में 982 गड्ढे जैसी पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल अर्थात अधिकांश यूपी में बदहाल सड़कें व उस कारण जनजीवन त्रस्त होने व जानलेवा दुर्घटनाओं आदि की खबरें सर्वत्र चर्चाओं में है, जो सरकारी दावों की पोल खोलता है।
मायावती ने कहा, जबकि यहां यूपी में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद से भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे व दावे हर मंत्री व नेताओं द्वारा लगभग हर रोज ही किए जाते हैं, लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त नहीं बना पाना लोगों को अब काफी विचलित कर रहा है।
किन्तु इसके बावजूद भी इनके जले पर नमक छिड़कने के लिए केन्द्र व राज्य में दोनों सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखाने में नहीं हिचक रही हैं। साथ ही, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि से त्रस्त व विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





