भारत

रायबरेली की घटना पर मायावती बोली, सरकार उठाए सख्त कदम

jantaserishta.com
14 Nov 2022 1:44 PM IST
रायबरेली की घटना पर मायावती बोली, सरकार उठाए सख्त कदम
x
लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रायबरेली में दलित समाज के लोगों से हुई मारपीट पर सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आए दिन दलितों पर अत्याचार व हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। यह बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय हैं। सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए।
ज्ञात हो कि रायबरेली पुलिस ने मायावती के इस आरोप पर जवाब दिया है। पुलिस ने ट्विटर पर एफआरआर दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा, 12 नवंबर को थाना डीह क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद में कहासुनी और मारपीट हो गई। जिसमें विनोद कुमार और प्रकाश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के हेतु जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि वादी राजेंद्र पासी निवासी नया मजरे और थाना डीह रायबरेली की लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story