भारत

मायावती बोलीं- जनता के लिए बसपा जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी

jantaserishta.com
27 April 2023 1:37 PM IST
मायावती बोलीं- जनता के लिए बसपा जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नगर निकाय चुनाव में जनता से बसपा को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार के जंजालों से मुक्ति के लिए बीएसपी जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी है। बसपा मुखिया मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि यूपी में मेयर व सभासद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष आदि के लिए हो रहे चुनाव में इन संस्थानों में जबरदस्त भ्रष्टाचार, सड़क, सफाई, नाली सहित विकास का घोर अभाव, हाऊस टैक्स में मनमानी वृद्धि व उनपर भारी ब्याज आदि जंजालों से मुक्ति के लिए बीएसपी जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी है।
उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा हो या सपा, सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडे चुनावों में अपनाती हैं, किन्तु प्रबुद्ध व मेहनतकश शहरी जनता द्वारा अपने असली हित, सुख-सुविधा, सफाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश आदि हेतु वोट का प्रभावी इस्तेमाल जरूरी है।
मायावती ने कहा कि स्वाभाविक है कि यूपी के लोग अगर अपनी दिन-प्रतिदिन की मुसीबतों, जंजालों, जुल्म-ज्यादती व लगातार दुष्कर होते जीवन व असुरक्षा आदि से मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें भाजपा सरकार के लुभावने वादे एवं कागजी दावों आदि के छलावे से बाहर निकलना होगा, बीएसपी की यह अपील है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story