भारत
मायावती बोलीं, ऋषि सुनक के पीएम बनने पर भाजपा और कांग्रेस कर रहे इधर उधर की बातें
jantaserishta.com
27 Oct 2022 2:34 PM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनने पर राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने गुरुवार को भाजपा तथा कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दोनों दल में ट्विटर के माध्यम से इधर उधर की बात कर रहे हैं।
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि भारतीय मूल के श्री ऋषि सुनक के अन्तत: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर भारत में कांग्रेस व भाजपा में ट्विटर वॉर चल रहा है। हर तरफ आरोप-प्रत्यारोप व इधर-उधर की बात जारी है, किन्तु उस राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं। जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब अमेरिका व यूरोप के अमीर व विकसित देश जबर्दस्त संकटों के बुरे दौर से जुझ रहे हैं तथा स्थिति को संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं, भारतीय हुक्मरानों को भी देशहित व यहां की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा।
बसपा मुखिया ने कहा कि इसी क्रम में यह जांच तथा परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर उनके करोड़ों अनुयाइयों का कोई असली हितैषी हो सकता है। मायावती ने कहा कि जैसा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विरोधी नेतागण उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं। कांग्रेस तथा भाजपा जिस तरह से ट्विटर वार में लगे हैं, यह तो गंभीर विषय है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





