भारत
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बहुजन समाज को गुलामी से बाहर निकाला
jantaserishta.com
9 Oct 2023 11:17 AM IST

x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावाती ने बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को गुलामी और लाचारी के जीवन से निकाल उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने में उनकी बड़ी भूमिका है।
सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मायावती ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बामसेफ, डीएस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष से जुड़े देश भर में उनके अपार अनुयाईयों को, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को जीवित रखने वाले, मान्यवर कांशीराम की आज पुण्यतिथि पर उनको शत्-शत् नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
मायवती ने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी और लाचारी के जीवन से निकाल उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने हेतु अपना जीवन व सब कुछ बीएसपी मूवमेन्ट को न्योछावर करने के उनके संघर्ष से यूपी में बीएसपी की चार बार सरकार बनी व यहां सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति की मजबूत नींव पड़ी।
उन्होंने कहा कि ऐसे बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को पूरे देश में बीएसपी के लोगों द्वारा तहेदिल से स्मरण तथा बाबा साहेब के रुके कारवां को गति देने के ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्हें अपार श्रद्धा-सुमन अर्पण तथा कांशीराम जी आपका मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा’को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





