मायावती को लगा तगड़ा झटका...कद्दावर नेता अंबिका चौधरी ने दिया BSP से इस्तीफा

फाइल फोटो
पूर्व मंत्री व बसपा नेता अंबिका चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. वह वार्ड नंबर-45 से जिला पंचायत सदस्य भी हैं. वहीं, थोड़ी देर बाद ही उनके पिता अंबिका चौधरी ने भी बसपा छोड़ दी. समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बलिया के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी का अब बहुजन समाज पार्टी में दम घुटने लगा है, वह अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी में वापसी तय है. बेटे के समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित होते ही अंबिका चौधरी को अपने कद का पता चला है. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





